Current Location
Delhi, India
WEATHER Loading..
STATUS New Delhi

Musafir Nizam Official Website Launch: Bharat Ekta Yatra & Solo Travel Stories

मुसाफ़िर निज़ाम

छोटी ऊँचाई, बड़ी उड़ान!

अक्सर लोग मुझसे बड़ी हैरानी से पूछते हैं कि, निज़ाम भाई, 3.10 फीट का कद लेकर आप अकेले सड़कों पर कैसे निकल पड़ते हैं? क्या आपको अकेले जाने में डर नहीं लगता? मैं बस मुस्कुराता हूँ और उनसे कहता हूँ—
 "डर इंसान के कद में नहीं, उसके दिमाग में होता है!"

आखिर .com पर आना क्यों ज़रूरी था?

एक सोलो ट्रेवलर के लिए उसकी पहचान ही, उसकी सबसे बड़ी और सच्ची ताकत होती है।.com डोमेन पर आने के पीछे मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य, Professionalism और बेहतर SEO को अपनाना है। अब गूगल बाबा को भी अच्छे से पता चल गया है कि, मुसाफ़िर निज़ाम अब सिर्फ एक नाम नहीं, ब्रांड है। अब आप सीधे मेरे डिजिटल घर, यानी मेरी वेबसाइट पर लैंड करेंगे।
Musafir Nizam Travel

सड़क, समाज और मनोविज्ञान का संगम

मैं दुनिया के लिए सिर्फ एक आम ट्रेवलर नहीं हूँ, मैं MA Psychology का एक छात्र भी हूँ। मेरे लिए यात्रा का मतलब सिर्फ फोटो खिंचवाना नहीं, बल्कि लोगों के दिमाग और समाज को समझना है। मैंने 14 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों को नापा है। दिल्ली से लद्दाख तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक, मैंने सीखा है कि भारत की असली खूबसूरती महलों में नहीं, बल्कि यहाँ के आम लोगों की सच्ची मुस्कान में है।
Travel Journey 1 Travel Journey 2

मेरा मिशन: सोलो ट्रैवल
एजुकेशन

मैं चाहता हूँ कि आने वाले समय में मुसाफ़िर निज़ाम, सिर्फ एक व्यक्ति का नाम न रहे, बल्कि एक स्कूल बन जाए। एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहाँ मैं युवाओं को यह सिखा सकूँ:
  • 💸
    Low Budget Travel: जेब में कम पैसे हों तो भी दुनिया कैसे फतह करें।
  • 👍
    Hitchhiking Skills: अजनबियों पर भरोसा करना और सफर में सुरक्षित कैसे रहें।
  • 🧠
    Mindset Building: अपनी कमियों को अपनी सबसे बड़ी ताकत कैसे बनाएं।

मेरे सफ़र के मुख्य पड़ाव 📍

Delhi 📍
Haryana
Punjab
Rajasthan
Kashmir
Ladakh
Himachal
Goa
Bengal
YouTube Thumbnail

पुराने ब्लॉग्स को फिर से जियें!

मेरे पुराने सभी ब्लॉग्स अब इसी .com डोमेन पर मौजूद हैं। उन्हें एक बार फिर से देखें और इस नए सफ़र का हिस्सा बनें।

MusafirNizam.com पर जाएँ

Musafir Premium

Get notified when Nizam drops a new story.

Musafir Nizam

Musafir Nizam

● Online Now
×
Hi! Kahan ghumne ka plan hai? Jagah batao, main help karunga!
Thinking...
Join Musafir's Army
Exclusive updates, travel tips & meetups info.