Current Location
Delhi, India
WEATHER Loading..
STATUS New Delhi

लिटिल ब्लॉगर का दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय श्री अरविन्द केजरीवाल जी के नाम सन्देश ।

दिल्ली: पर्यावरण और डिजिटल भविष्य

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी का सन्देश
CM Message

"मेरे प्यारे दिल्ली वासियो, आज हम वृक्षारोपण करेंगे। हमारा लक्ष्य दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसमें मुझे विद्यालय के विद्यार्थियों और अभिभावकों का पूरा सहयोग चाहिए ताकि हमारी दिल्ली हरी-भरी और स्वस्थ रहे।"

मुसाफिर निज़ाम (लिटिल ब्लॉगर) का सुझाव

प्रिय मुख्यमंत्री जी, वृक्षारोपण के साथ-साथ दिल्ली के विद्यालयों को **डिजिटल बनाने और काग़ज़ बचाने** का अभियान भी उतना ही ज़रूरी है। पेपर के उत्पादन से वनों की कटाई तेज़ी से बढ़ रही है।

1024 सरकारी स्कूल
18 लाख विद्यार्थी
400% पेपर खपत वृद्धि
Paper Impact
"पिछले 40 सालों में काग़ज़ की खपत 400% बढ़ी है। 35% काटे गए पेड़ सिर्फ पेपर बनाने में जा रहे हैं। पेपर को सफ़ेद करने के लिए क्लोरिन जैसे विषैले रसायनों का प्रयोग होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।"

दिल्ली के 18 लाख विद्यार्थियों को अगर एक-एक पत्र भी दिया जाता है, तो यह 18 हज़ार पुस्तकों के बराबर काग़ज़ की बर्बादी है। मेरा अनुरोध है कि विद्यालयों में हो रही इन अवांछित गतिविधियों को रोकें और भविष्य को डिजिटल शिक्षा के ज़रिए उजाले की ओर ले जाएं।

— मुसाफिर निज़ाम (लिटिल ब्लॉगर)

Related to this story:

Musafir Premium

Get notified when Nizam drops a new story.

Musafir Nizam

Musafir Nizam

● Online Now
×
Hi! Kahan ghumne ka plan hai? Jagah batao, main help karunga!
Thinking...
Join Musafir's Army
Exclusive updates, travel tips & meetups info.